फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Investigation of 50 shops, Rs 4300 fine recovered from 10 shopkeepers

Kaushambi News: 50 दुकानों की जांच, 10 दुकानदारों से 4300 रुपये जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 50 shops, Rs 4300 fine recovered from 10 shopkeepers
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 दुकानों में जांच की गई। पॉलिथीन का प्रयोग करने पकड़े जाने पर 10 दुकानदारों से 4300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, फिर भी जिले में इसका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। 'अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री-डे' पर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में बंदिशों की हो रही अनदेखी का मुद्दा उठाया। 'प्रतिबंध महज दिखावा, धड़ल्ले से चल रही पॉलीथिन' शीर्षक से खबर छपी तो अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के ईओ अनूप राय सुबह टीम के साथ छापा मारने के लिए निकले। मंझनपुर चौराहे के आसपास से लेकर तहसील रोड स्थित मुख्य बाजार तक करीब 50 दुकानों की जांच की। तमाम दुकानदारों ने तो टीम के आने की भनक लगते ही अपनी दुकानों से पॉलिथीन हटा दी थी। फिर भी सात किलो पॉलिथीन पालिका की टीम ने बरामद किया। इसे जब्त करते हुए 10 दुकानदारों पर 4300 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान ईओ ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पकड़े जाने पर कार्रवाई में रियायत नहीं की जाएगी। अभियान चलाने वाली टीम में एसबीएम के डीपीएम कृष्णा यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed