फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Investigation into the case of conversion started

Kaushambi News: धर्मांतरण कराने के मामले की जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of conversion started
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के कोसम इनाम गांव में धर्मांतरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने कोसम इनाम में पीड़ित और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। रविवार को इसी मामले में सीओ सदर भी गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कोसम इनाम गांव के पंछी लाल ने पुलिस अफसरों को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 6 माह पहले उसकी तबीयत खराब थी। शरीर में झुनझुनाहट होती थी। इस पर गांव में चंगाई सभा का आयोजन करने वाले बीमारी ठीक करने के बहाने उसे सभा में बुला ले गए और पैसे का लालच देकर उसका धर्मांतरण करा दिया। आरोप है कि दो हजार रुपये देने के बाद उसे कहा गया कि 6 माह बाद जब तुम पक्के हो जाओगे तो आठ हजार रुपये और दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन लोगों ने उसके घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्ति को भी ले जाकर यमुना में फेंक दिया। इसाई धर्म को मानते हुए जब छह माह पूरा हो गए तो वह पैसे मांगने गया। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed