फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inter-district smuggler arrested with 104 kg of ganja

Kaushambi News: 104 किलो गांजा के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inter-district smuggler arrested with 104 kg of ganja
पकड़ा गया तस्करी का गांजा। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
कोखराज पुलिस ने 104 किलो गांजा बरामद कर अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा बिहार से दिल्ली लाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम पुलिस वाहनोंं की चेकिंग कर रही है। तभी पुलिस टीम को मकदूमपुर जीटी रोड के पास पाल टी-स्टॉल की दुकान के निकट संदिग्ध दशा में एक कार खड़ी दिखी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो वाहन से 104 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन समेत गांजा चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान डब्बू निवासी उसरौली, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से गांजा सप्लाई करता है। बरामद गांजा बिहार से दिल्ली लेकर जा रहा था। प्रति चक्कर उसे 30 हजार रुपये मिलता था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल व 9,870 रुपये भी बरामद किया है। पकड़ी गई गाड़ी नवल किशोर कटारिया निवासी 11 बेगमपुर पार्क मालवीय नगर नई दिल्ली के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी डब्बू ने बताया कि गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड हरेराम चौधरी है। वह लंबे समय से गांजे के कारोबार से जुड़ा है। उसने दावा किया कि हरेराम चौधरी को आज तक पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार ने बताया कि तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रियता दिखा रही है। इससे पहले महेवाघाट पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा था।

पकड़ा गया तस्करी का गांजा। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

पकड़ा गया तस्करी का गांजा। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed