फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inspector Kokhraj and Pratisar Inspector suspended

Kaushambi News: इंस्पेक्टर कोखराज व प्रतिसार निरीक्षक सस्पेंड

Wed, 29 Mar 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inspector Kokhraj and Pratisar Inspector suspended
अफसरों की सख्ती के बाद दफ्तर में साफ-सफाई नहीं रखना इंस्पेक्टर कोखराज रमेश पटेल व प्रतिसार निरीक्षक चंद्रशेखर शर्मा को भारी पड़ गया। निरीक्षण पर आए आईजी चंद्रप्रकाश ने दोनों स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

आईजी चंद्र प्रकाश ने आठ मार्च को कोखराज कोतवाली का निरीक्षण किया था। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। नालियां भी चोक थी। अभिलेख भी दुरुस्त नहीं मिले थे। इसी तरह 17 मार्च को पुलिस लाइन का भी आईजी ने निरीक्षण किया था। यहां पर भी साफ-सफाई का अभाव मिला। अभिलेख भी दुरुस्त नहीं पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो आईजी ने जिला स्तरीय अफसरों के निरीक्षण आख्या देखी तो उसमें भी ज्यादातर ने गंदगी व साफ-सफाई का खास ख्याल रखने के लिए ताकीद किया था। इसी से नाराज आईजी ने मंगलवार को इंस्पेक्टर रमेश पटेल और आरआई चंद्रशेखर शर्मा को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed