{"_id":"5ce05a0ebdec2207073c543e","slug":"innocent-died-after-coming-under-bolero-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने मासूम को रौंदा, मौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बोलेरो ने मासूम को रौंदा, मौतम
Sun, 19 May 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ चौराहे के समीप शनिवार सुबह बेकाबू बोलेरो ने एक मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
बेरुआ गांव का शीतला प्रसाद खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। शनिवार को उसकी पत्नी नंदिनी बेटी संस्कृति (5) को लेकर स्थानीय चौराहा खरीदारी करने गई थी। चौराहे के समीप ही सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने मासूम संस्कृति को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गए। उधर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन