{"_id":"66984ad8f4ba3c32f9085fa4","slug":"innocent-child-dies-after-falling-into-well-young-man-takes-serious-action-to-save-him-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114047-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुंआ में गिरे मासूम की मौत, बचाने में युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुंआ में गिरे मासूम की मौत, बचाने में युवक गंभीर
Thu, 18 Jul 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
नासिरपुर फरीदगंज गांव में बुधवार शाम पूजन के दौरान एक मासूम कुएं में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने उतरे युवक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोस थानांतर्गत अफोई निवासी गुड्डू गौतम का बेटा जैश कुमार (5) का ननिहाल कड़ा कोतवाली के नासिरपुर फरीदागंज निवासी जगलाल के घर में है। ननिहाल में मुंडन संस्कार होने के कारण मंगलवार को वह अपनी मां के साथ फरीदगंज आया था। बुधवार शाम पूजन के दौरान जैश अचानक जैश कुआं में गिर गया। चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर जुट गए। सूचना के बाद एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव, सीओ अवधेश विश्वकर्मा, कड़ा धाम कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। आननफानन गांव के ही ब्रजेश कुमार (19) ने मासूम को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर दोनों को बाहर निकाला गया। फौरन इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने जैश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ब्रजेश को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।