फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Independent candidate Vijay Kumar filled the form from Chail

चायल से निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार ने भरा पर्चा

Fri, 04 Feb 2022 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Independent candidate Vijay Kumar filled the form from Chail
कलक्ट्रेट में आरओ को नामांकन पत्र सौपंते निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार - फोटो : KAUSHAMBI
नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सन्नाटा रहा। सिर्फ चायल क्षेत्र से एक मात्र निर्दल प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया। वहीं, तीनों सीट से दस दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। सिराथू सीट पर कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी के लिए दो दावेदारों ने पर्चा खरीदकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

जिले में पांचवें चरण में विधानसभा का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के चौथे दिन चायल क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नामांकन पत्र खरीदने के लिए दस दावेदार कलक्ट्रेट पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा सिराथू से छह, चायल से तीन तथा मंझनपुर का एक मात्र दावेदार शामिल रहा।
विज्ञापन

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदने वालों में महेंद्र कुमार (बसपा), अनिल कुमार (निर्दल), सीमा देवी (कांग्रेस), अभिजीत मिश्रा (कांग्रेस), रामसूरत पाल (हिंपीपा) व राजकमल सिंह (भाक्रापा), मंझनपुर सीट से रामिमलन ( निर्दल), चायल से सुखलाल यादव (निर्दल), जितेंद्र कुमार (निर्दल), अजय कुमार (निर्दल) शामिल रहे। इसी के साथ तीनों सीटों से उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह रही कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से पर्चा खरीदने वाले दो दावेदार सामने आए। इनमें से सीमा देवी को तो पार्टी ने दो दिन पहले ही अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि अभिजीत मिश्रा के टिकट की अभी कोई चर्चा नहीं है। इसी तरह से बसपा ने भी सिराथू से संतोष त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। लेकिन शुक्रवार को यहां बसपा से महेंद्र कुमार ने पर्चा खरीदा। इसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed