फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Indecent remarks on Lord Shiva and Ganesh on social media, police engaged in investigation by registering a case

कौशांबी : सोशल मीडिया पर भगवान शिव व गणेश पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

कड़ाधाम कोतवाली के औरेनी निवासी श्रीकांत रावत की फेसबुक आईडी से भगवान शिव व गणेश को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। खासकर हिंदू लड़कियों को एक तरह से पूजा नहीं करने की परोक्ष रूप से नसीहत दी गई।

विज्ञापन
Indecent remarks on Lord Shiva and Ganesh on social media, police engaged in investigation by registering a case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव व गणेश को लेकर एक व्यक्ति ने फेेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। वायरल टिप्पणी को लेकर तमाम लोगों ने अपने कमेंट किए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आननफानन केस दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन



कड़ाधाम कोतवाली के औरेनी निवासी श्रीकांत रावत की फेसबुक आईडी से भगवान शिव व गणेश को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। खासकर हिंदू लड़कियों को एक तरह से पूजा नहीं करने की परोक्ष रूप से नसीहत दी गई। यह टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला पुलिस अफसरों के संज्ञान में आने पर कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने आननफानन श्रीकांत रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने औरेनी स्थित श्रीकांत के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या का कहना है श्रीकांत के घर में उसकी पत्नी व मां मिली थीं। उन्होंने बताया श्रीकांत सूरत (गुजरात) में है। पुलिस श्रीकांत की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका कहना है 
भगवान शिव व गणेश को लेकर फेसबुक पर कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। - हेमराज मीना, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed