फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Incubation center started, women of the group took charge of expanding the business.

Kaushambi News: इंक्यूबेशन सेंटर शुरू, समूह की महिलाओं ने संभाला कारोबार बढ़ाने का जिम्मा

Wed, 18 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Incubation center started, women of the group took charge of expanding the business.
इंक्यूबेशन सेंटर में काम करने वाली समूह की महिलाएं व प्रोजेक्ट मैनेजर स्वर्णिमा सिंह: संवाद
उद्यान विभाग परिसर में बने कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संभाल लिया है। इस सेंटर से जुड़कर महिलाएं डेयरी उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले में स्थापित कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर अब स्थानीय महिलाओं और किसानों के लिए रोजगार का नया माध्यम बन रहा है। एक फरवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 339.10 लाख रुपये की लागत से बने इस सेंटर का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के बाद अब यहां उत्पादन कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सेंटर की प्रोजेक्ट मैनेजर स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि वर्तमान में यहां पनीर और खोवा का निर्माण किया जा रहा है। इन उत्पादों के लिए बाजार से ऑर्डर भी मिलने लगे हैं, जिससे महिलाओं में उत्साह बढ़ा है। फिलहाल पांच स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सेंटर से जुड़कर उत्पादन कार्य कर रही हैं। आने वाले दिनों में सेंटर में दही और रबड़ी का उत्पादन भी शुरू होगा। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed