फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Income Tax team raids cement-rebar shop

Kaushambi News: सीमेंट-सरिया की दुकान में आयकर की टीम का छापा

Sat, 25 Feb 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Income Tax team raids cement-rebar shop
कस्बे के पटेल चौराहा स्थित भवन निर्माण सामग्री की एक दुकान में आयकर के अफसरों ने छापा मारा। सरिया-सीमेंट आदि के दस्तावेज न मिलने पर दुकान में रखा सामान सील कर दिया।
विज्ञापन


पटेल चौराहे पर पालीवाल ट्रेडर्स के नाम से सरिया और सीमेंट की दुकान है। आयकर के अफसरों को इस दुकान में टैक्स की चोरी की सूचना मिली थी, जिस पर प्रयागराज से आए आयकर के डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ दुकान में छापेमारी की।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर के साथ आए असिस्टेंट कमिश्नर कार्तिकेय सिंह, राज्य कर अधिकारी राकेश सिंह व प्रियंका यादव ने दुकान में रखे पूरे स्टॉक की जांच की। पुलिस की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक छानबीन चलती रही। टीम के अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार सत्यदेव केसरवानी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वजह से दुकान में खरीदफरोख्त से जुड़े दस्तावेज नहीं मिल सके। इसलिए दुकान और गोदाम में रखी सरिया, सीमेंट आदि सामान सील कर दिया गया है। दुकानदार द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। उधर, टीम के कस्बे में पहुंचने के बाद तमाम व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed