{"_id":"5e55789a8ebc3ef3a306261a","slug":"inamiya-crook-of-20-thousand-arrested-in-kokhraj-kaushambi-news-ald2695055138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में 20 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोखराज में 20 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
Inamiya crook of 20 thousand arrested in Kokhraj
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज में 20 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली की मूरतगंज चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह 20 हजार के इनामिया बदमाश चमन उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। उसके पास से लूट की रकम और तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि चमन उर्फ पिंटू पुत्र विजय दिवाकर निवासी आलमचंद लोहरा मोड़ के समीप खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर उन्होंने मूरतगंज चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्रा को फोर्स के साथ गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया। चौकी पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने दस फरवरी को सैंता पॉवर हाउस के समीप एलआईसी एजेंट कन्हैया कुमार से हुई 50 हजार रुपये की लूट की घटना में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। उसके पास से लूटे गए चार हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद हुआ है। उसका एक साथी फरार है। इसकी तलाश की जा रही है। कोतवाल की मानें तो बदमाश के खिलाफ पूरामुफ्ती में भी लूट का मामला दर्ज है। वह तीन महीने से फरार चल रहा था। एसपी अभिनंदन ने जनवरी में उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।