फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inadequate arrangements...difficult to quench thirst in scorching heat

Kaushambi News: इंतजाम नाकाफी...भीषण गर्मी में प्यास बुझाना मुश्किल

Wed, 29 May 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Inadequate arrangements...difficult to quench thirst in scorching heat
मंझनपुर के अहिरन का पूरा ​स्थित पानी टंकी। संवाद
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम आबादी के हिसाब से नाकाफी हैं। जरूरत प्रति व्यक्ति रोज 135 लीटर पानी की है, जबकि 115 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना काम फिसड्डी साबित हुआ। लोगों को प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

25 वार्डों वाली इस नगर पालिका परिषद की कुल आबादी करीब 1,04860 हैं। प्रति व्यक्ति करीब 135 लीटर पानी की प्रतिदिन जरूरत होती है। इस हिसाब से नगर में 1,41,56,100 लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता है। पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका ने चार पानी की टंकियां, सात नलकूपों और 16 सबमर्सिबल पंप लगा रखे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी रोज अधिकतम 7,13,000 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। मोहल्लों में लगे करीब एक हजार इंडिया मार्का हैंडपंपों को भी इसमें शामिल कर लें तो प्रति व्यक्ति केवल 115 लीटर पेयजल ही प्रतिदिन मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लगातार गिरते जलस्तर के कारण रोज चार से पांच हैंडपंप बिगड़ भी रहे हैं। जिनकी नगर पालिका परिषद मरम्मत रहा है। इसके अलावा हर वार्ड में अनुमानित दो से तीन इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर कराने की स्थिति में हैं। पुराने कस्बे में कई जगह पाइप लाइन लीकेज की समस्या है। विस्तारित क्षेत्रों के कई मोहल्लों में सबमर्सिबल पंपों की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। इसकी वजह से पानी आपूर्ति की समस्या है।
-------

15 हजार घरों तक नहीं पहुंचे पानी के कनेक्शन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 25 वार्डों में करीब 20 हजार मकान हैं। पुराने कस्बे व विस्तारित क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंप वाली परियोजनाओं से जुड़े घरों को छोड़ दें तो लगभग 15 हजार मकानों तक अभी पानी की पाइप लाइन नहीं पहुंची है। नगर की करीब 75 हजार आबादी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों पर आश्रित है।


------
मेरे वार्ड में पानी की बड़ी समस्या है। करीब 15 इंडिया मार्का हैंडपंप ऐसे हैं, जिनका रीबोर होना हैं। कुछ नए इंडिया मार्का लगे हैं, लेकिन इससे काम नहीं चल रहा है। पाइप लाइन से आपूर्ति की व्यवस्था हो जाए तो राहत मिले।
खुशनसीब, सभासद, वार्ड नंबर 15
मोहल्ले में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराकर पाइप लाइन बिछवाई गई है, लेकिन यह नाकाफी है। पाइप लाइन भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। बहुत से घरों तक पानी पहुंचता ही नहीं। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है।
वीरेंद्र यादव, अहिरन का पूरा
प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन होनी चाहिए। इसके सापेक्ष प्रति व्यक्ति 115 लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति हो रही है। जहां दिक्कत ज्यादा होती है, वहां पानी के टैंकर भेजे जाते हैं। अमृत योजना 2.0 के बाद समस्या दूर हो जाएगी।

प्रतिभा सिंह

- ईओ, नगर पालिका परिषद्र, मंझनपुर


अमृत योजना 2.0 पर टिकी निगाहें
नगर में पानी की समस्या पूरी तरह तभी दूर होगी, जब गली-गली पाइप लाइन से आपूर्ति का इंतजाम हो। इसके लिए ही अमृत योजना 2.0 के तहत 80 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए भूमि तलाशी जा रही है। नगर पालिका परिषद के अफसरों की नजरें भी इसी पर टिकी हैं।

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी।    संवाद

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी। संवाद

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी।    संवाद

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी। संवाद

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी।    संवाद

मंझनपुर के अहिरन का पूरा स्थित पानी टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed