फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the whirl of baharwali on homemaker Sitm

बाहरवाली के चक्कर में घरवाली पर सितम

Sun, 07 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 07 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बीवी को पीटकर घर से भगाने के बाद  सैयदसरावां गांव का एक युवक दूसरी शादी करने के फिराक में है। घर में सौतन आने की भनक लगते ही विवाहिता भागकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि पति और ससुराल के लोगों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। परेशान विवाहिता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव की रहने वाली संगीता देवी ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले सैयदसरावां गांव के शंभूनाथ से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ साल तक को सबकुछ ठीक रहा। इधर, दो साल से पति उसे बात-बात पर प्रताड़ित करता रहता है। इतना ही नहीं छह महीने पहले कहासुनी के दौरान  उसकी पिटाई की। पीटने के बाद तीन बच्चों के साथ उसे घर से भगा दिया। तब से वह मायके में ही रहती है। विवाहिता का घर से भगाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इधर, पत्नी को घर से भगाने के बाद अब युवक दूसरी शादी करने के फिराक में है। इसकी भनक लगते ही दो दिन पहले वह भागकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता की मानें तो उसने पति की करतूत की जानकारी चरवा कोतवाली को दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शनिवार को युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस अधीक्षक ने महिला सहायता प्रकोष्ठ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed