फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the procession of devotees thronging crowd

शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 16 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 16 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
In the procession of devotees thronging crowd
भरवारी। कस्बे में बृहस्पतिवार को राजराजेश्वरी त्रिपुर भगतवती जगदंबा मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा मोहल्लों में दर्शन के लिए घुमाई गई। कस्बे की विभिन्न मंदिरों में मूर्ति का मिलाप कराया गया। इस दौरान जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। बैंडबाजे और डीजे की धुन में श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन


सभासद शंकरलाल केसरवानी और मनोज कुमार केसरवानी ने हूबलाल संस्कृत महाविद्यालय परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। इसमें राजराजेश्वरी त्रिपुर भगवती जगदंबा मां दुर्गा के मूर्ति की शुक्रवार को स्थापना होगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय से निकली शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में दर्शन के लिए घूमाई गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रोककर मां जगदंबा की विधिवत पूजा अर्चना करके मन्नते मांगी। मां दुर्गा की मूर्ति को कस्बे की विभिन्न मंदिरों में रखकर मेल-मिलाप का कार्यक्रम भी कराया गया। इस दौरान बैंड बाजे और डीजे की धुन में श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन


इसके बाद शोभायात्रा वापस होकर सभासद शंकरलाल केसरवानी ने बताया कि 16 जनवरी को मंदिर में मां भगवती के मूर्ति की स्थापना होगी। 17 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कस्बे के अलावा-आस-पास के गांवों के लोगों से भंडारे में शामिल होने का आह्वान किया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी, शमीम अहमद, गुलाम हुसैन, अनिल विश्वकर्मा, अभिजीत केसरवानी, यशपाल केसरी, वीरेंद्र कुमार, परवेश केसरवानी, हजारीलाल, राजेश कुमार, प्रेमचंद्र, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed