{"_id":"64eba163fdb3a5c5f70fc4b7","slug":"in-the-name-of-sending-them-to-malaysia-the-fraudster-cheated-five-and-a-half-lakh-youth-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2572-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मलयेशिया भेजने के नाम पर जालसाज ने युवाओं से साढ़े पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मलयेशिया भेजने के नाम पर जालसाज ने युवाओं से साढ़े पांच लाख ठगे
Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सिराथू तहसील क्षेत्र के तीन गांवों के दस युवाओं को मलयेशिया भेजने के नाम पर फर्जी वीजा पकड़ाकर बिहार के एक जालसाज ने साढ़े पांच लाख ठग लिए। युवकों का उसने पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है। ठगी के शिकार युवकों ने रविवार को पुलिस से शिकायत की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव साखा निवासी आर्यन साहू, धर्मेंद्र, सुरेंद्र , मोहम्मदपुर जीता गांवके लच्छन कुमार , छोटू, सुशील, सरवन कुमार , शर्वेष कुमार, भड़ेहरी के चुन्नू लाल ने बताया कि मलयेशिया में एक चॉकलेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम फर्जी वीजा पकड़ाकर बिहार के एक जालसाज ने सभी से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। छोटू और लच्छन ने बताया की वह लोग पहले दुबई में काम करते थे जहां उसकी मुलाकात बिहार के प्रमोद राय से हुई। जिसने अपने एक पहचान वाले बिहार प्रांत के सीतामढ़ी इलाके में रहने वाले व्यक्ति से फोन पर बात कराया।
उन लोगों को मलयेशिया में बढि़या पैकेज पर नौकरी का लालच दिया गया। झांसे में आकर पैसा तो उन्होंने दिया ही जालसाज अब उनका पासपोर्ट भी नहीं दे रहा है। इस बाबत सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।