{"_id":"5d8374ff71b7c911d8315cfa32a8bde2","slug":"in-the-name-of-marriage-deal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर किया सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नाम पर किया सौदा
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी इलाके की रहने वाली एक युवती ने पिता पर ही शादी के नाम पर सौदा करने का आरोप लगाया है। उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया है। उसे विदा कराने आए ससुरालवालों ने गांववालों की पंचायत भी बुलाई। लड़की ने ससुराल जाने के बजाय जहर खाकर जान दे देने की चेतावनी दी। वहीं जानकारी पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राजस्थान से आए वर पक्ष के लोग भाग निकले। सीओ ने बताया कि पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की 12 जून को शादी थी। बारात राजस्थान से आई थी। शादी के बाद शनिवार सुबह मां-पिता ने उसे ससुराल के लिए विदा किया। उसका कहना है कि ससुराल जाने के लिए जब वह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उसे पता चला कि उसकी शादी राजस्थान में हुई है। इसके बाद वह बहाने से मायके भाग आई। स्टेशन से नवविवाहिता को गायब देख ससुरालियों ने घटना की जानकारी युवती के पिता को दी। वर पक्ष के लोग भी गांव चले गए। इसी बीच युवती के घर आने से मायके वाले सन्न रह गए।
शनिवार रातभर युवती को ससुराल जाने के लिए मां-बाप और मायके के अन्य लोग मनाते रहे, लेकिन वह किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। इसको लेकर पंचायत भी हुई। विवाहिता ने ससुराल जाने के बजाय जहर खाकर खुदकुशी करने की धमकी भी दी। पंचायत के दौरान ही किसी ने घटना की जानकारी सीओ चायल और पिपरी कोतवाली पुलिस को दे दी। पिपरी कोतवाली पुलिस गांव आई। हालांकि पुलिस को आते देख राजस्थान से आए वर पक्ष के लोग भाग निकले। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने शादी के नाम पर सौदा किया है। सीओ चायल आलोक मिश्र ने बताया कि विवाहिता किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को तैयार नहीं है, तो उसे जबरदस्ती नहीं भेजा जा सकता है। इसके आरोपों की जांच का निर्देश एसओ पिपरी को दिया गया है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।