{"_id":"3b68e132cd29c7a11ac7e258d5dd3e70","slug":"in-the-26-hour-blackout-to-manjhanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझनपुर में 26 घंटे रहा ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझनपुर में 26 घंटे रहा ब्लैकआउट
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से टूटे पोल के कारण मंझनपुर में बुधवार की शाम से 26 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रातभर अंधेरे में गुजारने वाले कस्बाई बृहस्पतिवार को दिनभर पानी के लिए भी परेशान रहे। कड़ाके की ठंड में लोगों को बासी बर्फीले पानी से काम चलाना पड़ा। वहीं लोग हैंडपंप से भी पानी भरकर ढोने के लिए मजबूर रहे। इधर, बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारी पोल-तार ठीक करने में जुटे रहे। पर, खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
मंझनपुर कस्बे के सिराथू मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजले की खंभे से बुधवार की शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई थी। इससे खंभा टूटकर गिर गया। तभी से मंझनपुर कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं मिलने से पानी की आपूर्ति भी बुधवार की शाम से ठप है। इससे रातभर अंधेरे में गुजारने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर कस्बे की करीब 25 हजार की आबादी पानी के लिए भी परेशान रही। लोगों को बासी बर्फीले पानी से काम चलाने की मजबूरी झेलनी पड़ी। वहीं घरों से दूर स्थित हैंडपंप से भी लोग इस कड़ाके की ठंड में पानी भरकर ले जाने को विवश रहे।
इधर, बुधवार की शाम से गुल रही मंझनपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति 26 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे खंभे और तार को हटाकर नया खंभा लगाने और तार खींचने में व्यस्त रहे। वहीं बुधवार की शाम से बिजली, पानी को तरसे कस्बाईयों में इसका जबरदस्त गुस्सा भी रहा। मामले में मंझनपुर के एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि पोल लगाकर लाइन खींच दी गई है। लाइन के अन्य फाल्टों की जांच करके जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।