फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In Puramufti, miscreants looted one and a half lakh rupees from an agent

पूरामुफ्ती में बदमाशों ने एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूटे

Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
In Puramufti, miscreants looted one and a half lakh rupees from an agent
चायल। पूरामुफ्ती के झपिया गांव के पास बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल सटा कर एक एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी ने वारदात की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोखराज के पुरानी बाजार भरवारी निवासी सद्दाम हुसैन एक व्यावसायिक कंपनी में एजेंट है। सद्दाम के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह दुकानों से वसूली करने निकला था। दोपहर में वह डेढ़ लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह झपिया रोड के निकट पहुंचा तभी उसे काली रंग की पल्सर सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। सद्दाम कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मची है। एजेंट ने अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी परिजनों के अलावा बमरौली चौकी पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल का कहना है कि छानबीन की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed