{"_id":"b9ced7f1bd801b598c666c8ad2731ed5","slug":"in-celebration-of-the-new-year-will-watch-khaki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में होगा खाकी का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में होगा खाकी का पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। क्रिसमस-डे के साथ ही नए साल की पूर्व संध्या पर होटल, क्लब और पैलेस खाकी की निगहबानी में रहेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। प्रमुख सचिव के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज सख्ती से इस आदेश का पालन करने का फरमान जारी किया है। एसपी ने तीनों सर्किल के सीओ के साथ सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशों पर अमल करने का निर्देश दिया है।
पाक में हुई आतंकी घटना और देश को भी दहशतगर्दों की मिली धमकी से शासन-प्रशासन के जिम्मेदार सक्रिय हुए हैं। प्रमुख सचिव देवाशीष पंडा के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर क्रिसमस-डे और नए साल की पूर्व संध्या पर चौकसी बरतने का फरमान जारी किया है।
निर्देश दिया है कि क्रिसमस-डे और नए साल की पूर्व संध्या पर ढाबों, रेस्टोरेंट, क्लबों की कड़ी निगहबानी की जाए। साथ ही बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सक्रियता दिखाई जाए। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने डीजीपी के फरमान पर जिले के तीनों सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के साथ सभी कोतवाली प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवानों को क्रिस्मस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाजारों में ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उन्होंने सभी मातहतों को चेताया भी है कि लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस हाट-डार्क स्पाट चिह्नित करेगी। इसके लिए पुलिस महानिदेशक ने फरमान जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी समारोह से लौटने वाली महिलाआें के साथ आए दिन छिनैती आदि की घटनाएं होती रहती है। इससे निपटने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चिह्नित स्थानों पर पुलिस की पिकेट लगाई जाएगी।
पेशावर में आतंकी हमले में हुई मासूमों की हत्या के बाद से पुलिस महकमा संजीदा है। पुलिस महानिदेशक ने स्कूल और मदरसा संचालकों को सचेत करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की हिदायत दी है। साथ ही बच्चों को कचरे के ढेर से दूर रखने का भी निर्देश दिया है। बताया कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है। साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अफसरों को भी ड्यूटी के प्रति गंभीर बने रहने का निर्देश दिया है।