{"_id":"668fe23511f324c77807a7f7","slug":"improvement-and-compartment-practical-exam-on-15th-and-16th-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113834-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 को
Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 को
-- -श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा को बनाया गया परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 318 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 और 16 मई जुलाई को होगी। इसके लिए श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 318 विद्यार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी हुआ था। इसके बाद कम अंक पाने वाले छात्रों से कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल के उन विद्यार्थियों ने आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं अथवा किसी विषय में उनके नंबर कम हैं। वहीं, कंपार्टमेंट के लिए उन विद्यार्थियों ने आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण है। जिले से हाईस्कूल के लिए 190 व इंटर के लिए 128 समेत 318 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। डीआईओएस डॉ.सच्चिदानंद यादव ने बताया कि अब 20 जुलाई को इन सभी की परीक्षाएं होंगी। इससे पहले 15 और 16 जुलाई को आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा है।