फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Immersed in applying mark the adolescent river , death

निशान चढ़ाने गया किशोर नदी में डूबा, मौत

Wed, 20 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 20 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
चायल। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। जब कि पति घायल हो गया। शोर पर तमाम लोग घटनास्थल पहुंचे। इससे पहले टेंपो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र मंगलवार सुबह बाइक से पत्नी सुनीता देवी (35) को लेकर मूरतगंज बाजार गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह दोपपहर में कोइलहा गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक बेकाबू टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सुनीता देवी की मौके पर मौत हो गई। जब कि प्रेम चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने हादसे की जानकारी दंपती के परिजनों को दी। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चायल (कौशाम्बी)। रिश्तेदारों के साथ उजिहिनी खालसा गंगा घाट पर निशान चढ़ाने गया एक किशोर नदी में डूब गया। थोड़ी देर बाद शव मिला। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज गांव निवासी पप्पू (15) पुत्र श्याम सुंदर मंगलवार सुबह चरवा के उदारपुर गांव के रिश्तेदारों के साथ निशान चढ़ाने उजिहिनी खालसा के गंगा नदी किनारे स्थित मंदिर गया था। इसी दौरान वह गंगा नदी में नहाने के लिए कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक किशोर गहरे पानी में समाने लगा। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोग किशोर को बचाने के लिए जब तक नदी में कूदते वह समा गया। थोड़ी देर बाद किशोर शव नदी किनारे उतराता मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव परिजनों को दे दिया। देर शाम घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed