फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal sand mining in Nanda's Purva Ghat

नंदा का पुरवा घाट में हो रहा बालू का अवैध खनन

Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining in Nanda's Purva Ghat
Illegal sand mining in Nanda's Purva Ghat - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पूरा घाट से बड़े पैमाने में यमुना बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। पखवाड़े भर से हो रहे अवैध खनन में इलाकाई बालू माफिया सक्रिय हैं। औचक निरीक्षण में खुलासा होने पर खान अधिकारी ने मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से बालू माफियाओं में खलबली मच गई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की शह पर ही खनन का खेल चल रहा था।
विज्ञापन

चायल तहसील के नंदा का पूरा और केवट का पूरा यमुना घाट पर इस समय बालू माफिया सक्रिय हैं। दोनों घाटों पर ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर बालू की अवैध निकासी हो रही है। आरोप है कि पखवाड़े भर से सक्रिय माफिया पुलिस के इशारे पर बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर सक्रिय हुए खान अधिकारी आरपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को नंदा का पूरा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। खान अधिकारी को मौके पर बालू खनन करने अथवा कराने वाले माफिया तो नहीं मिले, लेकिन मौके पर डंप बालू से अवैध खनन की तस्दीक हुई। इस पर खान अधिकारी ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में देर शाम सरायअकिल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बालू के अवैध खनन को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इशारे पर ही खनन माफिया अवैध बालू की निकासी कर रहे थे।
पुलिस की निगहानी में रात भर घूमता है पासरों का गैंग
चायल तहसील के यमुना घाटों पर होने वाले बालू के अवैध खनन के मामले में पुलिस और माफिया का गठजोड़ है। इलाके से बालू घाट पर जाने वाले रास्तों पर पासर गैंग रात भर घूमता रहता है। इसके लिए इलाकाई पुलिस भी निगहबानी करती रहती है। सूत्रों के अनुसार पासरों को पुलिसकर्मी ही बालू ले जाने के लिए समय और रास्ता बताते हैं।

ऊंट, खच्चर और बुग्गी के सहारे निकाला जा रही बालू
नंदा का पूरा और केवट का पूरा यमुना घाट पर सक्रिय माफिया ऊंट, खच्चर और बुग्गी का इस्तेमाल का दिन रात बड़े पैमाने में बालू की अवैध निकासी कर रहे हैं। इन घाटों से बालू निकालकर यूसुफपुर गांव में डंप किया जाता है। यहां से ट्रैक्टरों के जरिए परिवहन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed