फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal sand mining in full swing at Burr Ghat

ब्युर घाट पर बालू का अवैध खनन जोरों पर

Tue, 26 Oct 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining in full swing at Burr Ghat
Illegal sand mining in full swing at Burr Ghat - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर ब्युर घाट पर सक्रिय बालू माफिया यमुना नदी के अंदर से बालू की चोरी कर तिजोरी भर रहे हैं। नाव के सहारे बालू निकाल कर घाट पर अवैध तरीके से भंडारण किया जा रहा है। पुलिस और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को चूना लगाते हुए माफिया मालामाल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

चायल तहसील का रसूलपुर ब्युर घाट पिपरी कोतवाली क्षेत्र में स्थापित लोधौर पुलिस चौकी के अंर्तगत आता है। बालू माफिया पिछले करीब एक सप्ताह से इस घाट पर सक्रिय होकर बालू का अवैध खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इलाकाई पुलिस की सह पर माफिया दिन में नाव के सहारे नदी से बालू की चोरी कर घाट के किनारे डंप करते हैं। इसके बाद रात के अंधेरे में इसी डंप बालू को ट्रैक्टर और पिकअप के सहारे अवैध परिवहन कर क्षेत्र में बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने अफसरों से कई बार शिकायत की। शिकायत पर अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह रहा कि माफिया ने बालू का अवैध खनन तेजी से शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने से सड़क पर बालू लदी गाड़ियां दौड़ रही हैं और घाट पर बालू लदी नाव। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही। इस बाबत खान अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिलहाल वह इसका पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed