फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal sand mining caught in Kataiya sand ghat, four Pokland seized

Kaushambi News: कटैया बालू घाट में पकड़ा गया अवैध बालू खनन,चार पोकलैंड सीज

Sat, 10 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 10 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining caught in Kataiya sand ghat, four Pokland seized
कटैया बालू घाट में पकड़ा गया अवैध बालू खनन, चार पोकलैंड सीज
विज्ञापन

--एसडीएम चायल की अगुवाई में टास्क फोर्स ने निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई, दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के कटैया घाट में चल रहे अवैध बालू खनन को एसडीएम चायल की अगुवाई में टास्क फोर्स टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर पकड़ा। मौके पर मिली चार पोकलैंड को सीज करने के साथ ही पट्टाधारक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई।

कटैया घाट में खंड संख्या 10/19 से 10/21 तक बालू खनन का पट्टा आवंटित है। शिकायत मिली कि एनजीटी नियमों के विपरीत नदी की धारा से बालू खनन कराया जा रहा है। खनन के लिए पोकलैंड मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर एसडीएम चायल सौम्य मिश्रा, सीओ मनोज सिंह रघुवंशी, खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह शुक्रवार की शाम कटैया बालू घाट पहुंच गए। अचानक घाट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देख अफरातफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो कटैया घाट का नहीं है, लेकिन घाट पर चार पोकलैंड खड़े मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। खान अधिकारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पट्टाधारक के खिलाफ अवैध खनन करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed