फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal occupation of a dozen people on government land in Ambawa West

Kaushambi News: अंबावा पश्चिम में सरकारी जमीन पर दर्जन भर लोगों का अवैध कब्जा

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of a dozen people on government land in Ambawa West
मंझनपुर। सदर तहसील के अंबावा पश्चिम गांव में कई बीघा सरकारी भूमि है। इस पर गांव के दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शनिवार को मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने नगर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में की। डीएम ने मामले की जांच कर सरकारी भूमि खाली कराने का निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान शफीका बेगम ने बताया कि गांव में तकरीबन सात-आठ बीघा भूमि तालाब, बंजर, खाद गड्ढा व खलिहान के नाम दर्ज है। जिला मुख्यालय से सटा गांव होने के कारण जमीनें बेशकीमती हैं। इस पर गांव के दर्जन भर लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर रखा है। विरोध करने में सभी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसे लेकर गांव में कभी भी बवाल हो सकता है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर सरकारी भूमि खाली कराने के साथ ही कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील के म्योहर ग्राम सभा के मजरा म्योहर में तालाब की भूमि पर शांति देवी पुत्री रामदयाल, नारायण, मिठाई लाल और कमला देवी कच्चा निर्माण कर अवैध कब्जा कर रही थीं। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। एसडीएम प्रखर उत्तम के निर्देश पर शनिवार को कानूनगो अजय सिंह, लेखपाल पंकज मौर्य व रजनीश ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ढहवा दिया। कानूनगो ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत मलाक भायल गांव में मनरेगा योजना से सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। एक किलो मीटर सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों को खेतों की खुदाई बुलडोजर से करके किसानों की फसल को खराब किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। खेतों की फसल खराब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान वा सचिव के खिलाफ चरवा पुलिस को तहरीर दी है। इसी तरह सिराथू तहसील के रसूलपुर गिरसा निवासी रामसरन ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आराजी टीकरडीह मार्ग पर है। जिसमें गेहूं बोया हुआ है। बताया कि 12 दिसंबर की रात उसके खेत से सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने खेत से मिट्टी निकालने के लिए बुलडोजर के जरिये लगभग आठ फिट गड्ढा कर दिया है। इससे प्रार्थी की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed