फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal mining of sand is happening in Sewa and Reading Purva

सेउढ़ा व पठन पुरवा में हो रहा बालू का अवैध खनन!

Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of sand is happening in Sewa and Reading Purva
Illegal mining of sand is happening in Sewa and Reading Purva - फोटो : KAUSHAMBI
सेउढ़ा व पठन पुरवा में हो रहा बालू का अवैध खनन!
विज्ञापन

शिकायत पर बालू माफिया ग्रामीणों को देते हैं जानलेवा धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सेउढ़ा और पठनपुरवा यमुना घाट पर बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। माफिया दिन में नाव से बालू निकालते हैं। फिर रात में बेच दिया जाता है। शिकायत करने पर माफिया ग्रामीणों को जानलेवा धमकी भी देते हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अवैध खनन रोकने को लेकर गंभीर हैं। हालांकि उनकी सख्ती का चायल तहसील प्रशासन पर असर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों की मानें तो चायल इलाके में सेउढ़ा व पठनपुरवा घाट पर रोजाना दिन में नाव से बालू निकाली जाती है। माफिया जिला प्रशासन की आंख में धूल झोंकने के लिए दिन में खुद ही परिवहन का रास्ता काट देते हैं। शाम ढलते ही रास्ता बना दिया जाता है। फिर रात को ट्रक-ट्रैक्टरों में बालू लोडकर बेच दी जाती है। बताया जाता है कि कि दिनभर दर्जन भर से ज्यादा नावें बालू निकासी में लगी रहती हैं। बालू का परिवहन करने वाले वाहन सूरज ढलने तक इधर-उधर खड़े रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू का अवैध खनन बिना स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से संभव नहीं है। वहीं स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
अवैध खनन की सूचना पर शनिवार को भी सभी घाटों पर पुलिस भेजी गई थी। कहीं भी अवैध तरीके से बालू का खनन होता हुआ नहीं पाया गया। किसी ने खनन कराने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप निराधार हैं।- ज्योति मौर्य एसडीएम, चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed