{"_id":"6519beec9c4382653b021854","slug":"illegal-mining-of-sand-caught-at-pali-ghat-case-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3745-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पाली घाट पर पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पाली घाट पर पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, मुकदमा
Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के पाली उपरहार यमुना घाट में रविवार को अवैध बालू खनन पकड़ा गया। यहां उस पार से नाव के जरिये अवैध खनन कर लाई गई तकरीबन 15 ट्रैक्टर अवैध बालू का भंडारण भी मिला। बरामद बालू पुलिस के हवाले कर खनन निरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
अवैध बालू खनन को लेकर यमुना की तराई सुलग रही है। तीन दिन पहले कौशाम्बी कोतवाली के पाली यमुना घाट में इसे लेकर दो घंटे तक हवाई फायरिंग भी हुई थी। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर आकाश सिंह ने खनन निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय और कौशाम्बी कोतवाली पुलिस के साथ रविवार की शाम पाली घाट में छापा मारा।
बताया जाता है कि मौके पर खनन माफिया तो नहीं मिले, लेकिन 15 ट्रैक्टर के करीब अवैध बालू का भंडारण मिला। घाट किनारे कई खाली नावें भी मिलीं। पता चला कि यमुना उस पर से माफिया नाव के जरिये अवैध बालू खनन कर इस पार लाते हैं। एसडीएम ने मौके पर मिली बालू सीज कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। साथ ही खनन निरीक्षक की तहरीर पर कौशाम्बी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।