{"_id":"65c7f2615c8d15d95b0d49b4","slug":"ignoring-standards-work-on-power-line-stopped-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-108326-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मानक दरकिनार, बिजली की लाइन का रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मानक दरकिनार, बिजली की लाइन का रुकवाया काम
Sun, 11 Feb 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र के फकीराबाद के लोगों ने बिजली विभाग के एक एक ठेकेदार पर मानक के विपरीत काम कराने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच एचटी लाइन जीवन के लिए खतरा होगी। शनिवार को नगरवासियों ने इसका विरोध किया और काम बंद करा दिया।
फकीराबाद चौराहा पर नगर पंचायत ने पंप हाउस बनवाया है। विद्युत विभाग इसके लिए बिजली की लाइन खींची जा रही है, जिसका मोहल्लेवासियों ने विरोध किया।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र मिश्र, भैरव प्रसाद, मानचंद, रामचंद्र, गुलाब हबीब, राजा अग्रहरि, मतलूब, मो. रईस, वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बस्ती के अंदर से करीब 350 मीटर लंबी 11 केवी की लाइन बनाई जा रही है। इससे आगे हादसे की आशंका है। जो काम हो रहा है, वह भी मानकों के अनुरूप नहीं है।
बस्ती के ही रहने वाले विद्युत विभाग के लाइनमैन भैरव प्रसाद ने बताया कि सर्वे के दौरान इस लाइन में राउंड पोल (लोहे का खंभा) लगाने की योजना बनी थी। इस खंभे की ऊंचाई 11 मीटर होती है। सुरक्षा के लिहाज से लाइन के नीचे गार्डिंग लगाई जाती है। आरोप है कि ठेकेदार पीसीसी (सीमेंट) पोल लगा रहा है, जिसकी ऊंचाई मात्र नौ मीटर होती है।
विज्ञापन
नगरवासियों ने काम बंद करा दिया। साथ ही सरायअकिल उपकेंद्र के जेई महेंद्र वर्मा से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई। वहीं जेई का कहना है कि ठेकेदार से एस्टीमेट मांगा गया है। सुरक्षा के सभी मानकों व नियमों के अनुरूप ही लाइन का निर्माण कराया जाएगा।