फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If you want medicine, come to Chamrupur; if you want a test, go to Manjhanpur

Kaushambi News: दवा लेना है तो चमरूपुर आइए, जांच करवानी है तो मंझनपुर जाइए

Wed, 03 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 03 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
If you want medicine, come to Chamrupur; if you want a test, go to Manjhanpur
पीएचसी चमरूपुर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती तो है लेकिन तीन महीने पहले एलटी (लैब टेक्नीशियन) का ट्रांसफर हो गया। ऐसे में मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। वहीं आरोग्य केंद्र बालकमऊ में डॉक्टर की अभी तक तैनाती नहीं हुई, जिससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघिया में स्टॉप नर्स की तैनाती नहीं होने की वजह से महिलाओं को समस्या होती है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरूपुर में तैनात डॉ. सुधीर कुमार वर्मा मंगलवार को आकस्मिक ड्यूटी पर होने के कारण पीएचसी नहीं आए। ऐसे में पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह ने मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने बताया कि दवाएं 120 प्रकार की हैं। ओपीडी औसतन 30 से 40 तक हो जाते हैं। अभी तक किसी दूसरे एलटी, एलए (लैब असिस्टेंट) की तैनाती नहीं की गई है, जिससे इलाज करवाने आने वाले मरीजों को जांच के लिए सीएचसी सिराथू या जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालकमऊ में आज तक डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है, जिससे स्थानीय व आसपास के मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल या मंझनपुर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। केंद्र में सपोर्टिंग स्टॉप हरिश्चंद्र की तैनाती है। केंद्र में इलाज के लिए मेडिकल के सारे सामान और कुछ दवाएं रखी हुई हैं। संचालित भवन में किसी भी प्रकार का बोर्ड या नाम नहीं लिखा हुआ है।

वहीं दूसरे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघिया में स्टॉप नर्स की तैनाती नहीं होने के कारण महिलाओं को समस्या होती है। डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। औसतन प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मरीजों का इलाज के लिए केंद्र आते हैं।
इस संबंध में सीएचसी सिराथू प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि रिक्त हुए पदों की सूची शासन को भेजी गई है। जल्द ही डॉक्टर, एलटी और एलए की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed