{"_id":"68c86f46be507291a7047eae","slug":"if-miscreants-trouble-you-inform-the-police-kanchan-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130255-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्व परेशान करे तो पुलिस को बताएं : कंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्व परेशान करे तो पुलिस को बताएं : कंचन
Tue, 16 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कोई अराजकतत्व रास्ते में परेशान करता है तो पुलिस को बताएं। डरिये नहीं, उनका सामना करिये। अपनी बात खुलकर स्कूल में और अभिभावकों से जरूर बताएं।
यह बात रविवार को करारी कोतवाली की उपनिरीक्षक कंचन देवी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बे के डॉ. रिजवी कॉलेज, करारी इंटर कॉलेज व बाजार में भ्रमण कर युवतियों और महिलाओं को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने बताया कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र में बेटियां पीछे नहीं है। बस जरूरत है तो बेटियों को सशक्त बनने की।
बेटियां अपने साथ होने वाली घटनाओं को छिपाने के बजाय परिवार, शिक्षक व पुलिस को तत्काल बताएं जिससे समय रहते कार्रवाई की जाए सके। जब बेटियां सशक्त होंगी तो देश मजबूत होगा। सेजल सिंह ने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध हो रहे हैं। इस मौके महिला आरक्षी अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।