फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hyena attacked Patharwa village

Kaushambi News: पथरावा गांव में लकड़बग्धा ने खूब छकाया

Mon, 18 Nov 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hyena attacked Patharwa village
काजीपुर गांव के जंगल में जानवर पकड़ने जाल लगाती वन विभाग की पुलिस। स्रोत: विभाग
सैनी के पथरावां गांव में शनिवार को अचानक एक लकड़बग्घा बस्ती की तरफ आ गया। वह तकरीबन दो घंटे सड़क की पुलिया में छिपा रहा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लकड़बग्घा को पकड़ लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पथरावां गांव में शनिवार सुबह खेत की ओर गए कुछ लोगों ने जंगली जानवर (लकड़बग्घा) देखा तो भाग कर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। शोरगुल सुन जुटे दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, मशाल लेकर लकड़बग्घा का पीछा किया। ग्रामीणों को पीछा करते देख लकड़बग्घा भागकर सड़क की पुलिया के नीचे जाकर छिप गया।
विज्ञापन

तमाम कोशिश के बाद जब लकड़बग्घा पुलिया से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद सिराथू क्षेत्र के रेंजर नीलेश चौरसिया, उप निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पुलिया के एक तरफ आग जलाई तो दूसरी ओर जाल लगा कर लकड़बग्घा को पकड़ लिया। वन कर्मियों ने बताया कि लकड़बग्धा को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed