फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hundreds of bigha crops submerged, getting ruined

सैकड़ों बीघा फसल डूबी, हो रही बर्बाद

Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bigha crops submerged, getting ruined
Hundreds of bigha crops submerged, getting ruined - फोटो : KAUSHAMBI
सैकड़ों बीघा फसल डूबी, हो रही बर्बाद
विज्ञापन

अब बहुंगरा और किशनपुर अंबारी में नहर का कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। नहर ने अब सरायअकिल इलाके के बहुंगरा और किशनपुर अंबारी गांव में कहर बरपा दिया है। पानी ओवरफ्लो होने से दोनों गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो रही है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। उधर शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
अधिक पानी छोड़े जाने के कारण किशनपुर अंबारी माइनर (नहर) करीब चार दिन पहले ओवरफ्लो हो गई। लिहाजा किशनपुर अंबारी और बहुंगरा गांव के किसानों के खेत तालाब में तब्दील हो गए। गेहूं व सरसों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि पहले ही अन्ना मवेशियों से किसी तरह रतजगा करके फसल बचाई थी। अब नहर विभाग ने लापरवाही करके पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल नष्ट हो जाने के कारण कई किसानों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसी को बेटी के हाथ पीले करने थे तो किसी को बच्चे का स्कूल या कॉलेज में दाखिला कराना था। अब यह सब कैसे संभव होगा ? इसकी फिक्र किसानों की नींद उड़ाए हुए है। पीड़ित किसान कमलाकांत तिवारी, विश्राम पासी, अमृतलाल, मिठाई लाल, रामकुमार, इंद्रपाल रैदास, रोशनलाल, रामचंद्र सिंह, पप्पू तिवारी, मुन्ना तिवारी आदि का कहना है कि नहर में पानी अधिक आने की शिकायत पहले ही दिन विभागीय अधिकारियों से कर दी गई थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पानी अभी भी बंद नहीं किया गया है। लिहाजा बर्बादी का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन

इनका कहना है
ऐसा नहीं कि पानी बंद नहीं कराया गया। तत्काल पानी बंद कराया गया था। रात को अराजकतत्व पानी खोल देते हैं। शरारती तत्वों को चिन्हित कराकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।-आनंद मोहन, अवर अभियंता, नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed