फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   How many ponds are filled with water and how many are empty...Fisheries Department Minister asked for list

Kaushambi News: कितने तालाबों में भराया पानी और कितने हैं खाली...मत्स्य विभाग मंत्री ने तलब की सूची

Sun, 29 Sep 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
How many ponds are filled with water and how many are empty...Fisheries Department Minister asked for list
सूबे के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कौशाम्बी पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। सिंचाई विभाग के अफसरों से पूछा कि कितने तालाबों में पानी भराया गया है और कितनों में नहीं, इसकी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य, मत्स्य, जल शक्ति, मंडी परिषद, अग्रणी बैंक प्रबंधक, खाद्य सुरक्षा, जिला सहकारिता, जिला परियोजना और विद्युत समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि मछुआरा समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आय बढ़ाने व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मत्स्य पालक कल्याण कोष पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सीएमओ से समन्वय बनाकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य लाभ की योजना पहुंचाई जाए। क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मत्स्य विभाग से आने वाले आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाए। मंत्री ने विकसित तालाबों का पट्टा कराने व अविकसित तालाबों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों से पूछा कि जिले के कितने तालाबों में पानी भरवाया गया है और कितने में नहीं। इसकी सूची उपलब्ध कराएं। सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत तहसील स्तर पर कार्य योजना बनाकर मछली बेचने वालों का बीमा कराने, अधिक से अधिक मछुआरा समुदाय के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश भी दिए। यमुना नदी के किनारे एक डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएं, ताकि वहां के गरीबों के बच्चे पढ़ सके। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार भी मौजूद रहे।


------
भाजपा के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मत्स्य विभाग मंत्री ने जिला पंचायत के सभागार में भाजपा व अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें पदाधिकारियों से पार्टी के कार्यों पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। इसका प्रचार-प्रसार करना पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed