{"_id":"65ce9364f4a9abb642035064","slug":"hospital-opened-only-on-the-third-day-of-sealing-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-108524-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सील होने के तीसरे दिन ही खुला हॉस्पिटल, अफसरों को पंजीकरण का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सील होने के तीसरे दिन ही खुला हॉस्पिटल, अफसरों को पंजीकरण का पता नहीं
Fri, 16 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में छापा मार कर बिना पंजीकरण चल रहे दो निजी हॉस्पिटल सील कर दिए थे। इनमें से एक अस्पताल तीसरे दिन ही खुल गया। खास बात यह है कि हॉस्पिटल का पंजीकरण है अथवा नहीं, इसकी जानकारी सीलिंग की कार्रवाई करने वाले अफसरों को भी नहीं है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि और डॉ. केडी सिंह ने मंगलवार को नगर में ओसा रोड पर जिला अस्पताल के निकट संचालित जन सेवा हॉस्पिटल और अनमोल हॉस्पिटल पर छापा मारा था। इस दौरान दोनों हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित मिले थे, जिस पर इन्हें सील कर दिया गया था।
इनमें से एक जनसेवा हॉस्पिटल बृहस्पतिवार को ही खुल गया। इसके अलावा यही पर एक निजी हॉस्पिटल को करीब एक महीने पहले सील किया गया था। वह भी चल रहा है। इसके भी पंजीकरण का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डाॅ. हिंद प्रकाश मणि ने कहा कि जन सेवा अस्पताल के पंजीकरण की जानकारी नहीं है। पंजीकरण का काम देखने वाले डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह ही कुछ बता सकेंगे।वहीं, डीएम राजेश राय का कहना है कि प्रशासनिक अफसरों की टीम से निजी अस्पतालों की जांच कराई जाएगी।