फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Honorarium of 40 Panchayat assistants of Sirathu area stopped

Kaushambi News: सिराथू क्षेत्र के 40 पंचायत सहायकों का रोका मानदेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of 40 Panchayat assistants of Sirathu area stopped
ब्लॉक क्षेत्र में फैमिली आईडी बनाने व शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के कार्यों में पंचायत सहायक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर बीडीओ भावेश शुक्ला ने 40 पंचायत सहायकों का मानदेय रोकते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार सिराथू ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें पीएम सूर्य घर, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत विश्व बंधु ने बताया फैमिली आईडी व व्यक्तिगत शौचालयों की मरम्मत के लिए शुरू की गई रेट्रोफिटिंग के काम में पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नतीजतन अब तक 11 हजार के साक्षेप सिर्फ 1656 लाभार्थियों का सर्वे हो सका है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ ने मलाक पींजरी, मलाकसद्दी, बारातफारीक, शाखा, कैंमा, जुबरा, अफजलपुरवारी, मकनपुर वारी सहित 40 गांव के पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मानदेय पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि महीने के अंत तक सर्वे का काम पूरा नहीं होने पर सचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी, अवर अभियंता लघु सिंचाई रामचंद्र यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed