फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Honorable removed the representative to avoid harm

तोहमत से बचने को माननीय ने हटाए प्रतिनिधि!

Sat, 30 Nov 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Honorable removed the representative to avoid harm
तोहमत से बचने को माननीय ने हटाए प्रतिनिधि!
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर दोआबा में गर्म है सियासत का बाजार
मैराथन बैठकों का दौर जारी, कभी भी हो सकता है नाम का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष को लेकर दोआबा में सियासत का बाजार गर्म है। करीबी को जिलाध्यक्ष बनवाने की तोहमत से बचने के लिए एक माननीय ने गुरुवार शाम अपने सभी प्रतिनिधियों को पद से हटा दिया। हालांकि माननीय यह बात मानने को तैयार नहीं हैं। उधर लखनऊ में मैराथन बैठकों का दौर शुक्रवार को भी चलता रहा। माना जा रहा है कि अब किसी भी वक्त नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया 20 नवंबर को ही चुनाव प्रभारी अयोध्या प्रसाद पटेल ने पूरी करा दी थी। कुल 23 लोगों ने पद के लिए नामांकन दाखिल कर रखा है। इसमें चार ऐसे हैं, जिनके नाम की चर्चा सियासी गलियारे में काफी जोरशोर से हो रही है। चारों को लग रहा है कि वही जिलाध्यक्ष बनेंगे। इनका सत्ता से भी जुड़ाव है। लिहाजा आम लोग भी इनकी बात पर भरोसा करने को मजबूर हैं। इन्हीं में दो नाम जिले के एक माननीय के प्रतिनिधि के भी हैं। बताया जाता है कि माननीय ने इनमें से एक के लिए खुलकर पैरवी की है। दूसरे प्रतिनिधि को वह ट्रंप कार्ड के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी में थे। इसी बीच पार्टीजनों को इस बात की भनक लग गई। बात शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंच गई। लिहाजा माननीय को लगा कि उनका कोई प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष बनेगा तो अन्य दावेदार नाखुश होंगे। साथ ही करीबी को कुर्सी पर बैठाने की तोहमत भी लगेगी। इसी से बचने के लिए माननीय ने गुरुवार शाम सभी जिला, ब्लॉक व नगर प्रतिनिधियों को पद से हटा दिया। वहीं माननीय के मीडिया प्रभारी का कहना है कि इस सत्र में नए लोगों को प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा जाएगा। इसी वजह से पुराने प्रतिनिधियों को पद से हटाया गया है।
विज्ञापन

----
आपके हिसाब से ही करेंगे काम...
मंझनपुर। जिलाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दावेदारों ने शीर्ष नेतृत्व के साथ जिले के सांसद व विधायकों की चिरौरी भी कर रखी है। दावेदारों ने सांसद, विधायकों से कहा है कि आप बस पैरवी कर दीजिए, आपके हिसाब से ही काम करेंगे। हालांकि माननीय अपने चहेतों के लिए ही जुुगाड़ लगाते नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्षी के प्रबल दावेदार शुक्रवार को भी लखनऊ और वाराणसी में डेरा डाले रहे। इन्हें पता चल चुका है कि अब उनका कुछ होने वाला नहीं वे संभावित जिलाध्यक्ष के आगे-पीछे करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed