फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   homeguard strike kaushambi

होमगार्डों की छठवें दिन भी जारी रही हड़ताल

Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
homeguard strike kaushambi
other
अपनी मांगों को लेकर सात दिन के क्रमिक अनशन के छठे दिन शनिवार को भी होमगार्डों ने हड़ताल पर रहकर धरना जारी रखा। होमगार्डों के छठवे दिन की हड़ताल पर जिला प्रशासन का कोई अफसर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होमगार्डों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अवैतनिक अधिकारी एवं होमगार्ड संघ के जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल किया है। जिले भर के होमगार्ड के जवान एक अगस्त से मंझनपुर के डायट मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। उन्हाेंने वेतन बढ़ोत्तरी, नियमितिकरण आदि मांगों को लेकर छठवें दिन भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन


होमगार्डों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उनका धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से होमगार्डाें को नियमित करने का आदेश पारित भी किया था लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। धरने में मुख्य रूप से छविनाथ यादव, उमेश कु मार, अर्जुन सिंह, राकेश तिवारी, दशरथ लाल, लल्लू प्रसाद, नरेंद्र उपाध्याय, नागेंद्र तिवारी, राम नाथ आदि होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed