{"_id":"57f006dc4f1c1b9a11574147","slug":"homeguard-stirke","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने का धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने का धरना, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के होमगार्डों ने जिला मुख्यालय में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपा।
होमगार्डों ने संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ दुबे की अगुवाई में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में जीपीओ पार्क में अनिश्चित कालीन शांति पूर्व धरना-प्रदर्शन किया गया था। मुख्य सचिव दीपक सिंघल व विशेष सचिव गीता मिश्र ने 12 माह ड्यूटी व अवैतनिक अधिकारी के समान मानदेय देने के लिए तत्काल प्रभाव से लिखित आश्वासन दिया था।
इसके बाद धरना समाप्त किया गया था, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे जवानों में असंतोष है। कहा कि होमगार्ड की ड्यूटी नियमितिकरण व वेतन वृद्धि न होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। इसलिए सरकार जल्द से जल्द इस पर फैसला लें। कहा कि इस दौरान वह तीन दिन तक कार्य नहीं करेंगे। यदि इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो लखनऊ में धरना देंगे। इसके बाद होमगार्डों ने डीएम को ज्ञापन दिया।