{"_id":"642f31774c277c61d40e0d84","slug":"home-minister-shah-and-chief-minister-yogi-will-come-today-kaushambi-news-c-3-1-97880-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आज आएंगे गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आज आएंगे गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
प्रदेश में योगी-2 सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शुक्रवार को कौशाम्बी आएंगे। कड़ा के फसहिया मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही जनपदवासियों को अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
गृहमंत्री, सीएम व डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित कर आने वाले निकाय और 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए सियासी माहौल बनाएंगे।
कौशाम्बी महोत्सव में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और कारागार राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही के आगमन का कार्यक्रम है।
शाम को कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री 456.22 करोड़ की लागत वाली 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व 156.72 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
डीएसटीओएपी सिंह ने बताया कि 612.94 करोड़ लागत की शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली कुल 116 परियोजनाओं की सूची को जिला प्रशासन अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के साथ ही प्रशासनिक अमला देर रात तक तैयारियों में लगा रहा।
लोकार्पण व शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाएं
लोकार्पण वाली परियोजनाएं - लागत
राजकीय आईटीआई, चायल का भवन - 11.57 करोड़ सिराथू तहसील में आवासीय भवन- 5.52 करोड़
नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय भवन- 4.99 करोड़ मंझनपुर थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण- 6.77 करोड़
बालिका छात्रावास कड़ा- 1.77 करोड़ पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पुरुष छात्रावास का भवन- 1.75 करोड़
स्पोर्ट्स स्टेडियम में डारमेंट्री की छत पर दर्शक दीर्घा का निर्माण- 2.29 करोड़
जिला सैनिक कार्यालय एवं पुनर्वास कार्यालय मंझनपुर भवन- 2.33 करोड़
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण- 2.44 करोड़
मिनी स्टेडियम तिलगोड़ी चायल निर्माण- 4.30 करोड़
कस्तूरबा गांधी हॉस्टल निर्माण म्योहर-1.77 करोड़
बालिका छात्रावास राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू- 1.70
टेढ़ीमोड़ शहजादपुर गंगा घाट तक मार्ग का चौड़ीकरण- 3.66 करोड़
धुमाई से मेड़ीपुर तक सड़क का चौड़ीकरण- 2.94 करोड़
सयारां आरओबी से जीटी रोड तक सैनी कैनाल मार्ग- 5.70 करोड़
सिराथू-कालाकांकर मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण- 7.53 करोड़
समदा क्रासिंग से बिछउरा होते हुए समदा पेट्रोल पंप तक चौड़ीकरण- 5.95 करोड़
समदा चौराहे से बंबूपुर मार्ग का चौड़ीकरण-15.84 करोड़
मेड़ुआ-सलेमपुर मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत- 6.05 करोड़
भगवानपुर बहुंगरा मार्ग- 8.97 करोड़
मुस्तफाबाद से बंथरी मार्ग- 6.21 करोड़
कसेंदा उपरहार से भोपतपुर मार्ग-7.71 करोड़
असाढ़ा से बैसकाटी मार्ग- 6.21 करोड़
शिलान्यास वाली परियोजना - लागत
खूजा-अफजलपुरवारी से बंबूपुर वाया उदहिन बुजुर्ग संपर्क मार्ग- 12.9 करोड़
सैनी नहर रोड से अलीपुर जीता संपर्क मार्ग - 11.7 करोड़
मनौरी सरायअकिल किमी 19 से कोरिया संपर्क मार्ग - 10.6 करोड़
सेहोड़ा नहर सर्विस रोड संपर्क मार्ग- 13 करोड़
हरदुआ से दनियालपुर संपर्क मार्ग - 10.4 करोड़
जीटी रोड-हुसेनमई संपर्क मार्ग- 8.40 करोड़
महिला रोड से दिया उपरहार संपर्क मार्ग- 7.90 करोड़
कनैली-भखंदा उपरहार संपर्क मार्ग- 7.48 करोड़ स्योथा संपर्क मार्ग- 8.40 करोड़
चक पिनहा मार्ग- 7.81 करोड़