{"_id":"5e6543bc8ebc3eeb6d20cb63","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-1094-places-preparations-complete-kaushambi-news-ald2705823200","type":"story","status":"publish","title_hn":"1094 स्थानों पर होगा होलिका दहन, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1094 स्थानों पर होगा होलिका दहन, तैयारी पूरी
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 1094 places, preparations complete
- फोटो : KAUSHAMBI
1094 स्थानों पर होगा होलिका दहन, तैयारी पूरी
-पुलिस प्रशासन के अलावा वन विभाग के कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। होलिका दहन को लेकर इस बार पुलिस व प्रशासन का सख्त पहरा रहेगा। जिले के 1094 स्थानों में होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में पुलिस बल मौजूद रहेगा। जिन स्थानों पर विवाद की संभावना है, वहां पुलिस ने बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। सुरक्षा के मद्देनजर चिह्नित गांवों में पुलिस तैनात रहेगी। सर्किल अफसर व मजिस्ट्रेट माहौल सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे। पर्व की आड़ में किसी को हुड़दंग करने की छूट नहीं दी जाएगी। बिना अनुमति के डीजे भी नहीं बज सकेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस बार जिले में 1094 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके बाद मंगलवार व बुधवार को रंग व अबीर गुलाल की होली होगी। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। थाना पुलिस को इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए है। होली के मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी के जवान, होमगार्ड्स, पीआरडी के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा वन विभाग के पांच वन दरोगा व आठ सिपाही लगाए गए हैं। आबकारी विभाग के 13 सिपाही भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। एएसपी का कहना है होली के नाम पर किसी को हुड़दंग करने की किसी को छूट नहीं है। निर्धारित स्थलों पर ही होलिका दहन होगा। जिन लोगों ने डीजे बजाने की पहले से अनुमति ले रखी है वहीं बजा सकेंगे।
---
रंग की आड़ में नहीं होगी फूहड़ता
मंझनपुर। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे का है। इसकी आड़ में किसी तरह की फूहड़ता क्षम्य नहीं होगी। लोग सिर्फ निर्धारित अवधि तक ही रंग खेल सकते हैं। दोपहर के बाद रंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। किसी व्यक्ति को अगर रंग से परहेज है तो लोग उसे रंग नहीं लगाएं। इससे विवाद की स्थित उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
----
प्वाइंट में रहेगी यूपी-112, एक कॉल में रहेगी मौजूद
मंझनपुर। जिले की पुलिस के अलावा यूपी-112 को अपने प्वाइंट में रहने के लिए कहा गया है। किसी तरह की घटना होने पर यह टीम महज एक फोन पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यूपी-112 के अलावा बीट के सिपाही से लेकर थानेदार तक घटना स्थल पर पहुंचेंगे। किसी तरह की हंगामे की स्थित पर रिजर्व फोर्स मौके पर रवाना किया जाएगा।
-------
होलिका दहन को लेकर अफसरों ने किया भ्रमण
मंझनपुर। कहीं कोई विवाद न हो इसे लेकर अफसों ने संवेदनशील होलिका स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम सिराथू राजेश कुमार व इंस्पेक्टर कड़ा धाम रवींद्र त्रिपाठी कड़ा, देवीगंज आदि स्थानों पर रखी गई होलिका का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी राजीव नारायण ने शहजादपुर पहुंचकर में हाईवोल्टेज लोहे के खंभे के पास होलिका दहन करने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को समझाया। अब यहां दूसरे स्थान पर होलिका दहन किया जाएगा।