{"_id":"58bef63f4f1c1b607cdc5602","slug":"holi-festival-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर्व: मिलावटी खाद्य पदार्थों से पटे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर्व: मिलावटी खाद्य पदार्थों से पटे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों और आपसी भाईचारे के पर्व होली को लेकर जिले की बाजारें मिलावटी खाद्य पदार्थों से पट गई हैं। खोवा हो या तेल, किराने की दुकानों में मिलावटी सामान पहुंच चुका है। यही हाल घी और नमकीन आइटमों का है। घटिया रंगों से बने चिप्स, पापड़ बाजारों में उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम छापेमारी तो कर रही है पर मिलावटी सामानों पर हाथ नहीं डाल रही। इससे कारोबारी घटिया और सस्ती खाद्य सामग्री बेचकर कमाई में लगे हैं।
होली पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व के मौके पर घरों में गुझिया, दही बड़ा, तरह-तरह के चिप्स और पापड़ आदि व्यंजन हर घर में बनाया जाता है। पर्व पर होने वाली अंधाधुंध कमाई का दुकानदारों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार होली 12 व 13 मार्च को मनाई जानी है। पर्व नजदीक आते ही जिले के मनौरी, सरायअकिल, तिल्हापुर मोड़, करारी, मंझनपुर, अजुहा, भरवारी मूरतगंज आदि प्रमुख बाजारों में मिलावटी कारोबारी तेज हो गया है। मनौरी मंडी में खोवेे के कारोबारी आलू और शकरकंद मिला खोवा बेच रहे हैं तो सरसों के तेल के नाम पर केमिकल युक्त तेल किराने की दुकानों में पहुंचाया जा चुका है।
इसके अलावा घटिया रंगों से रंगे हुए चिप्स, पापड़ और तरह-तरह के नमकीन आइटम दुकानों में ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। मिलावट के जहर से लोगों को बचाने के लिए तीनों तहसीलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम छह मार्च से मैदान में है पर उसके द्वारा महज कोरम ही पूरा किया जा रहा है। सरायअकिल कस्बे में केमिकल से बनाया जाने वाला सरसों का तेल न केवल आसपास की दुकानों में बल्कि मंझनपुर मुख्यालय तक पहुंचा दिया गया है। इस बात को विभागीय जिम्मेदार पूरी तरह से जानते भी हैं, इसके बावजूद कारोबारियों पर हाथ नहीं डाला जा रहा। यही हाल जगह-जगह बिकने वाले क्रीम से बने देशी घी का है। बगैर लाइसेंस के देशी घी का कारोबार करने वाले मिलावट कर मालामाल हो रहे हैं। मिलावट के इस धंधे से कारोबारी जहां करोड़ों का वारा-न्यारा करेंगे वहीं सेवन करने के बाद लोगों को गाढ़ी कमाई इलाज पर भी खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
पर्व के मौके पर घटिया खाद्य सामग्री न बिके इसके लिए छह मार्च से लगातार छापेमारी कराई जा रही है। मिलावट की आशंका होने पर संबंधित सामान के नमूने भी लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
राम अशोक यादव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी