{"_id":"5e69381b8ebc3eeacf24175c","slug":"holi-celebrates-in-doaba-iridescent-faces-kaushambi-news-ald270727491","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में होली की धूम, इंद्रधनुषी हुए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में होली की धूम, इंद्रधनुषी हुए चेहरे
विज्ञापन
Holi celebrates in Doaba, iridescent faces
- फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में होली की धूम, इंद्रधनुषी हुए चेहरे
ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल,नगाड़ों के साथ फाग गीतों पर थिरकते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर से लेकर गांव तक होली की मस्ती में लोग दो दिन डूबे रहे। सोमवार रात होलिका दहन से शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला बुधवार रात तक चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ढोल.नगाड़ों के साथ फाग गीतों पर थिरकते रहे। नगरीय इलाकों में युवाओं की टोली डीजे की धुन पर डांस करती रही। लोगों ने एक.दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। गांवों में ठंडई पीने-पिलाने का भी सिलसिला चलता रहा।
सोमवार रात होलिका दहन के बाद मंगलवार और बुधवार को हर तरफ होली का जश्र मनाया गया। उड़ता रंग.गुलाल हर किसी के तन.मन को रंगीला बना रहा था। होली के गीतों पर लोग घर.आंगन से लेकर सड़कों तक होली खेेलते रहे। घरों में पापड़.चिप्सए नमकीनए गुझिया का मेहमानों ने स्वाद लिया। त्योहार को लेकर बच्चों में ज्यादा खुशी थी। मंगलवार को सुबह से बच्चे में मुखौटाए टोपी पहनकर और पिचकारी लेकर एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले टोलियों में घूम.घूमकर कर रंग खेलते रहे। पहले दिन तो ग्रामीण क्षेत्रों में धमाल रहा। जबकि दूसरे दिन नगरीय इलाके के लोग मस्ती में डूबे रहे। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, अजुहा, देवीगंज, कड़ा, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, मूरतगंज, चायल, मनौरी करारी आदि बाजारों में दो दिन तक उल्लास रहा। जिला कारागार में जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने भी बंदियों, कैदियों के साथ तो वृद्धा आश्रम में प्रबंधक आलोक मिश्र ने बुजुर्गों के साथ होली मनाई। वहीं होली की ठिठोली ननद.भौजाईए जीजा.साली और देवर.भाभी के बीच खास दिखी। इन सभी ने एक.दूसरे को रंग लगाए बगैर नहीं छोड़ा। घरों में ननदों ने भौजाई को खूब रंगा तो जीजा ने साली को नहीं छोड़ा। होली देवर.भाभी के रिश्तों ने भी खूब मस्ती की।