फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hiking in support of CAA

सीएए के समर्थन में निकली पदयात्रा

Mon, 13 Jan 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hiking in support of CAA
Hiking in support of CAA - फोटो : KAUSHAMBI
सीएए के समर्थन में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को भाजपाइयों ने मंझनपुर में पद यात्रा निकाली। इसमें माननीयों व अन्य लोगों पर कस्बाइयों ने फूल बरसाए। प्रभारी मंत्री के साथ सांसद तथा विधायकों ने कानून को राष्ट्रहित में बताया। आमजन से बहकावे में नहीं आने की अपील की।

जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में भाजपाई मुख्यालय स्थित डायट मैदान में इकट्ठा हुए। यहां कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा सीएए घुसपैठियों को भगाने के लिए बनाया गया है। देशवासियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत के निवासियों को कुछ राजनीतिक दलों के लोग सियासी लाभ के लिए बरगला रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए समर्थन करने के लिए कहा। वहीं सांसद सोनकर ने कहा कि नागरिकता कानून की खिलाफत करने वाले देशद्रोही हैं। दंगा करने और कराने वालों को अमन-चैन पसंद नहीं है। इसीलिए वह भारत की अखंडता-एकता पर प्रहार करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलेे तीनों विधायकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पदयात्रा डायट मैदान से शुरू होकर पूरे मंझनपुर नगर का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भी माननीयों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का समर्थन करने की अपील की। बाद में वापस डायट मैदान आकर ही यात्रा का समापन किया गया। इससे पहले नेता नगर में अंशुल केसरवानी और अनुराग की अगुवाई में महिलाओं-पुरुषों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, आद्या प्रसाद पांडेय, सुनील मिश्रा, प्रेमचंद्र चौधरी, संतोष सिंह पटेल, जगजीत सिंह, जितेंद्र सोनकर, बच्चा केसरवानी, ममता कश्यप, पप्पू चौधरी, गुलाब कुशवाहा, श्यामसुंदर केसरवानी, चंद्रदत्त शुक्ल, संजय जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed