फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   highspeed trackter crushed father and daughter, death

बेकाबू ट्रैक्टर ने पिता-पुत्री को रौंदा, मौत

Mon, 28 Sep 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
highspeed trackter crushed father and daughter, death
highspeed trackter crushed father and daughter, death - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पल्टीपुर गांव के समीप रविवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम प्रधान घायल महिला को लेकर इलाज कराने के लिए दर-दर भटकते रहे। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोखराज के दरवेशपुर गांव का दिलशाद अहमद (40) पुत्र रईश मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर चला आया था। उसकी ससुुराल कोखराज इलाके के ही शहजादपुर गांव में है। कई वर्षों से वो ससुराल में अलग मकान बनवाकर सपरिवार रहता था। रविवार शाम पत्नी नूरी (35) व तीन वर्षीय बेटी इकरा के साथ खरीदारी करने स्कूटी से टेंढ़ीमोड़ बाजार गया था। लौटते वक्त पल्टीपुर गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सभी लोग छिटककर गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर दिलशाद तथा मासूम इकरा को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही दोनों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान दिलीप तिवारी गंभीर रूप से घायल नूरी को लेकर नजदीक के कई अस्पताल गए मगर, डॉक्टरों ने एडमिट करने से मना कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से नूरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजा घायल
चायल। स्थानीय कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले का रंजीत कुमार पुत्र मलखान मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार सुबह वह अपनी चाची ननकी देवी के साथ बाइक से मकदूमपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। खटांगी गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आई बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाची-भतीजा घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed