फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   helth officer

एक साल से लापता हैं प्रभारी चिकित्साधिकारी

Fri, 21 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 21 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
helth officer
कौशाम्बी
अलीपुरजीता की तरह न्यू पीएचसी अजुहा भी बदहाल हो चुकी है। इस अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी एक साल से लापता हैं। वह कब आते हैं और कब जाते हैं, इसकी जानकारी न तो स्टाफ को है और न ही स्थानीय लोगों को। अस्पताल में डॉक्टरों के न रहने से मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को आठ किमी दूर सिराथू सीएचसी पर इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन


  शासन ने अजुहा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए नवीन प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र खोला है। विभाग ने इस अस्पताल में  डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. विकास यादव व गोवर्धन सिंह (फार्मासिस्ट) एवं अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकरी डॉ. धर्मेंद्र 21 अप्रैल 2016 को ट्रेनिंग की बात कह कर गए थे। मगर एक वर्ष गुजरने के बावजूद अस्पताल रिकार्ड के अनुसार लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। गुरुवार को अस्पताल में मौजूद रहे डॉ. विकास यादव भी स्पष्ट नहीं बता सके कि प्रभारी चिकित्साधिकारी क्यों नहीं आ रहे हैं और वह हैं कहां?
विज्ञापन


अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर भी वह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि उनकी हाल ही में पोस्टिंग हुई है। विशेष जानकारी उनको नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष शांती कुशवाहा का कहना है कि लगातार इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। समाज सेवी अंबर नेता, रमेश अग्रहरी ने बताया कि एक साल से प्रभारी चिकित्साधिकारी गायब हैं। मरीज अस्पताल से वापस जाते हैं। किराया-भाड़ा खर्च करके उन्हें सिराथू सीएचसी जाना पड़ता है। इसके बाद भी अधिकारी जानबूझकर तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed