{"_id":"69090225f283d5e8e7087161","slug":"helmet-seat-belt-and-following-rules-will-save-lives-dm-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132032-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट, सीट बेल्ट और नियम पालन से ही बचेगी जान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट, सीट बेल्ट और नियम पालन से ही बचेगी जान : डीएम
Tue, 04 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर आयोजित सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम में बोलते एसपी। संवाद
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए सोमवार को मुख्यालय स्थित चौराहे पर यातायात माह का शुभारंभ डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी राजेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान डीए ने कहा कि हेलमेट न पहनना, सिग्नल तोड़ना या निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाना, कई बार भयावह सड़क हादसों का कारण बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को हमें अपनी आदत का हिस्सा बनाना होगा। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित लेन में ही चलें। इससे हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकते हैं।
इसके बाद एसपी राजेश कुमार ने कहा कि नवंबर माह को प्रत्येक वर्ष यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने बताया कि पूरे माह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैली, नुक्कड़ नाटक और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ही वाहन चलाएं और सड़क पर दुर्घटना पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार सिंह, यातायात सीओ भैया संतोष सिंह, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, यातायात निरीक्षक दिनेश परिहार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।