फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heat wave wreaks havoc, humidity makes you miserable, mercury at 46.8 degrees

Kaushambi News: गर्मी संग लू का कहर, उमस ने किया बेहाल, पारा 46.8 डिग्री पर

Sat, 01 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, humidity makes you miserable, mercury at 46.8 degrees
बादलों की आवाजाही की वजह से शुक्रवार तापमान करीब एक डिग्री लुढ़का, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन आसमान से आग बरसी रही। सूरज ढलने के बाद भी लू के थपेड़े परेशानी का कारण बने रहे। दिन में बादलों ने धूप से कुछ देर के लिए राहत तो दी, लेकिन उमस लोगों को बेहाल करती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी मौसम के तेवर कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

अधिकतम पारा 46.8 डिग्री तो न्यूनतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कौशाम्बी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47.7 और न्यूनतम पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.8 तो न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही धूप इतनी तेज थी कि दोपहर तक वातावरण में भट्ठी जैसी तपिश रही। सड़कें तो तवे की तरह तप रही थीं। बिना जूते-चप्पल के एक पल के लिए भी जमीन पर पैर रखना मुश्किल रहा। रास्तों पर ही नहीं , बाजारों में भी सन्नाटा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे। दोपहर में दुकानदार भी आधा शटर नीचे कर गर्मी और लू से बचने का जतन करते दिखे। घर से बाहर निकले लोग छांव तलाशते रहे। लोगों के शरीर के खुले हिस्सों में धूप तीर की तरह चुभी। आंच ऐसी थी कि लोग परेशान हो गए। सड़कों पर बाइक, साइकिल व अन्य वाहनों से निकले मुसाफिरों को लू के थपेड़े झेलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू और उमस से बेहाल लोग सूरज ढलने की राह देख रहे थे। ताकि, शाम को चलने वाली हवाओं से कुछ राहत मिल सके। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। शाम साढ़े छह बजे के बाद जब लोग घरों से निकले तो हवा की रफ्तार कम हुई, पर उमस पीछे पड़ी रही। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान रविवार को कुछ राहत भरे बदलाव की उम्मीद जगा रहा है। रविवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed