फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heat increased in Nautapa, mercury crossed 44 degrees

Kaushambi News: नौतपा में बढ़ी तपिश, पारा 44 डिग्री के पार

Mon, 27 May 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 27 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Heat increased in Nautapa, mercury crossed 44 degrees
शनिवार से लगे नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 12 बजे के बाद सड़कों पर ऐसा सन्नाटा छाया मानो, कर्फ्यू लगा हो। मौसम विभाग ने आज तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 तो 31 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटने के बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। उल्टे चढ़े हुए पारे के प्रभाव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह आठ बजे से ही सूरज तपने लगा था। 10 बजे तक गर्म हवाएं झुलसाने लगी। 12 बजे के बाद धूप इतनी चटख हुई कि लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। घरों में रहने के बावजूद लोग उमस से परेशान रहे। धाता रोड निवासी मो. फहीम और भड़ेसर के विजय त्रिपाठी ने कहा कि इतनी गर्मी में न कूलर काम करते हैं न पंखे। कुछ देर के लिए भी बाहर निकल जाओ को पूरा शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह का कहना है कि 29 मई तक मौसम का पारा चढ़ा रहेगा। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट किया है। इसके बाद बादलों के छाने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed