फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   health news daiariya

गर्मी के साथ बढ़ा डायरिया का प्रकोप

Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 चैत महीने में जेठ का एहसास करा रही रिकार्डतोड़ गर्मी में डायरिया, चिकनपॉक्स जैसी संक्रामक बीमारियों का कहर शुरू हो गया है। मंझनपुर के जियापुर गांव में तो घर-घर डायरिया का प्रकोप है। इस गांव के 8 लोगों को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर के जियापुर गांव में 5 दिनों से डायरिया का प्रकोप बना हुआ है। बृहस्पतिवार को इस गांव की नैना देवी (13), रामजी (30), उसकी पत्नी सीता देवी (27), फूलमती (50) को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शुक्रवार को गांव की मंजू देवी (35) समेत दो और मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इसी तरह से मंझनपुर के सोनारन का पुरा गांव में भी दो दिनों से उल्टी-दस्त का प्रकोप बना हुआ है। इस गांव के पुरूषोत्तम (32) और गोला प्रसाद (50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्मी और आसमान से आग जैसी बरसती आग में खान-पान में बरती गई थोड़ी से असावधानी लोगों को उल्टी-दस्त जैसी संक्रामक बीमारी की चपेट में धकेल रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.अरविंद कनौजिया का कहना है कि लोगों को इस खतरनाक गर्मी से बचकर रहने की जरूरत है। वहीं लोग दूषित पानी, बासी खाने से भी परहेज करें, तभी गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed