{"_id":"695ac7a0769196c5f00ee16b","slug":"hathgam-beat-sharifabad-by-16-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-134559-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हथगाम ने शरीफाबाद को 16 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हथगाम ने शरीफाबाद को 16 रन से हराया
Mon, 05 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सौरई बुजुर्ग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे दिन हथगाम और शरीफाबाद की टीम के बीच लीग मैच खेला गया। टॉस जीतकर हथगाम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में हथगाम ने पांच विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरीफाबाद की टीम 91 रन पर सिमट गई। इस तरह हथगाम ने मुकाबला 16 रन से अपने नाम कर लिया। हथगाम की ओर से आकिब ने 20 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अंपायर की भूमिका श्रीनाथ सरोज और रोहित गौतम ने निभाई, जबकि कमेंट्री जितेंद्र गौतम और संजू गौतम ने की। स्कोरिंग समरजीत और मिंटू ने संभाली। मुख्य अतिथि धनराज यादव, डॉ. श्रवण आर्या, विनोद आर्या, अंकित मिश्रा, नियाज अहमद सिद्दीकी, असद सिद्दीकी, भानु सरोज, आदर्श गौतम, रितेश गौतम आदि मौजूद रहे।